बला की खूबसूरत है,IAS की होने वाली पत्नी,3 लाख से ज्यादा लोग खूबसूरती पर है फिदा।

यूपीएससी टॉपर टीना डाबी के बाद उनके पूर्व पति और सेकंड टॉपर अतहर आमीर शादी करने जा रहे हैं। उनकी मंगेतर डॉ. मेहरीन काजी बला की खूबसूरत हैं।
गूगल और सोशल साइट्स पर यूपीएससी टॉपर टीना डाबी के पूर्व पति अतहर आमीर की होने वाली पत्नी नई सेंसेशन बनी हुई हैं। टीना के बाद अतहर शादी करने जा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में सगाई की है। इसके बाद उनकी मंगेतर न्यूज प्लेटफॉर्म्स पर छाई हुई हैं। आप गूगल पर सर्च करेंगे तो दस लाख से ज्यादा कंटेंट उपलब्ध हैं। हो भी क्यों न, क्योंकि होने वाली दुल्हन के ही इंस्टाग्राम पर 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। इसमें एक लाख फॉलोअर सगाई के बाद बने हैं। आप कहेंगे कि कौन हैं वह मोहतरमा जिनके बारे में इतनी बातें बयां कर दी हैं… तो आपको बता दें कि उनका नाम है डॉ. मेहरीन काजी । मेहरीन का हिंदी में अर्थ होता है प्रकृति से प्यार और अतहर का अर्थ होता है साफ, स्वच्छ। डॉक्टर साहिबा एमडी मेडिसिन हैं। साथ ही, फैशन डिजाइनिंग का भी शौक है।

2015 बैच के आईएएस हैं अतहर आमीर
2015 बैच के यूपीएससी सेकंड टॉपर 29 वर्षीय अतहर आमीर देश के सबसे स्मार्ट आईएएस अफसर माने जाते हैं। वे वर्तमान में श्रीनगर म्युनिसिपल कार्पोरेशन के कमिश्नर होने के साथ ही श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ भी हैं। पूर्व में वे राजस्थान कैडर के अफसर थे। उसी दौरान उन्होंने राजस्थान कैडर की ही आईएएस टीना डाबी से शादी कर ली थी, जिनसे पिछले साल दस अगस्त 2021 को तलाक ले लिया था। अब अतहर पुराने रिश्ते से मूवऑन भी कर चुके हैं। तलाक लेने के बाद अतहर ने अब अपनी नई हमसफर के रूप में डॉ. मेहरीन काजी को चुना है।
Author Profile

Latest entries
अन्य2023.11.26बिलासपुर। साई धाम सरकंडा निवासी गिरजा प्रताप सिंह गौर का निधन।
बिलासपुर2023.10.10छत्तीसगढ़ में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी निषाद पार्टी
अंतरराष्ट्रीय2023.09.22वीडियो में देखिए लाइव रिपोर्टिंग के दौरान महिला रिपोर्टर के साथ युवक की अश्लील हरकत।
Uncategorized2023.09.19वीडियो में देखिए कैसे एक्सिस बैंक में 6 करोड़ की हुई डकैती
