केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10 वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है। छत्तीसगढ़ में भी बेटियों ने कमाल किया है। यहां बिलासपुर की दीपाली सिंह कश्यप ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की छात्रा ने CBSE परीक्षा 2021-22 कक्षा 10 वीं क्लास में 97.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने परिवार को गौरवान्वित किया। दीपाली सिंह कश्यप ने बताया है कि जरूरी नहीं है कि आप काफी घंटे तक सब कुछ पढ़ते रहें, अच्छे नंबर के लिए सबसे जरूरी है कि आप खुद को मोटिवेट रखें, सेल्फ स्टडी करते रहें। इससे सब कुछ पॉसिबिल हो सकता है।दीपाली का कहना है कि उनके आगे बढ़ने के लिए उनके माता-पिता ने काफी सपोर्ट किया। उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया जिसके चलते मुझे सक्सेस मिला।दीपाली सिंह कश्यप हमेशा से ही एक बेहतरीन स्टूडेंट रही हैं।
दीपाली सिंह कश्यप के पिता उदय प्रताप सिंह कश्यप और माता रंजना कश्यप ने बताया कि दीपाली बचपन से ही पढ़ाई में काफी होशियार रही है। और अपने सभी काम लगन और मेहनत के साथ करती है। दीपाली के दादा जगदीश सिंह कश्यप और दादी श्रीमति अमराबाई कश्यप ने तो बचपन में ही कह दिया था कि बच्ची बहुत ही होनहार है। आगे चलकर हमारे कुल का नाम रोशन करेगी और बड़ी अधिकारी बनेगी।दीपाली केनाना राजाबाबू नर्मदा,नानी श्रीमति माया देवी नर्मदा और मामा संजय नर्मदा मामी श्रीमति आराधना नर्मदा ने दीपाली की उज्जवल भविष्य की कामना की और कहां की हमें बहुत गर्व है कि दीपाली ने इतने अच्छे नंबरों से परीक्षा पास की और अपने कुल का नाम रोशन किया ईश्वर से कामना है कि आने वाले समय में दीपाली नित नए आयाम हासिल करें और नई उपलब्धि और सिर्फ ऊंचाइयों तक पहुंचे। वहीं दीपाली को बधाई देने के लिए उनके घर पड़ोसी एवं रिश्तेदारों का ताता लगा हुआ है सभी दीपाली को उज्जवल भविष्य की कामना एवं बधाई दे रहे हैं।
Author Profile

Latest entries
अन्य2023.11.26बिलासपुर। साई धाम सरकंडा निवासी गिरजा प्रताप सिंह गौर का निधन।
बिलासपुर2023.10.10छत्तीसगढ़ में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी निषाद पार्टी
अंतरराष्ट्रीय2023.09.22वीडियो में देखिए लाइव रिपोर्टिंग के दौरान महिला रिपोर्टर के साथ युवक की अश्लील हरकत।
Uncategorized2023.09.19वीडियो में देखिए कैसे एक्सिस बैंक में 6 करोड़ की हुई डकैती
