केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं।
तिल्दा के गौतम खुबचंदानी ऐकडेमिक वर्ल्ड स्कूल बेमेत्रा के छात्र ने CBSE परीक्षा 2021-2022 कक्षा 12 वी क्लास में 92.20 % अंक प्राप्त कर विध्यालय और अपने परिवार को गौरवान्वित किया इस बार 12वीं में कुल 92.71 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। छत्तीसगढ़ में भी कई बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। टाइम्स ऑफ सीजी न्यूज़ ने गौतम खुबचंदानी बातचीत की है। तिल्दा के गौतम खुबचंदानी ऐकडेमिक वर्ल्ड स्कूल बेमेत्रा के छात्र है।गौतम खुबचंदानी हमेशा से ही एक बेहतरीन स्टूडेंट रहा हैं। उन्होंने 10वीं में भी अच्छे अंक हासिल किया था। अब 12वीं में भी उन्हें 92.20 % प्रतिशत अंक मिले है।गौतम खुबचंदानी ने बताया कि रोज पढ़ना जरूरी है। मैंने घंटे तो काउंट नहीं किए हैं।टाइम टेबल भी सबसे जरूरी बात है। मैंने मेहनत की और अब सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि खुद पर आप भरोसा रखिए, सेल्फ स्टडी करते रहिए। गौतम खुबचंदानी का कहना है कि उनके आगे बढ़ने के लिए उनके मम्मी पापा ने काफी सपोर्ट किया। उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया जिसके चलते मुझे सक्सेस मिला।गौतम खुबचंदानी ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने मम्मी पापा और अपने गुरुजनों को दिया।गौतम खुबचंदानी की इस कामयाबी पर गौतम के मम्मी मानसी खूबचंदानी और पापा आकाश खूबचंदानी का कहना है कि हमें अपनी बेटी पर गर्व। जिस तरह गौतम मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई कर रहा है तो निश्चित तौर पर भगवान उसे आगे भी कामयाबी देगा और एक ऊंचे मुकाम तक पहुंचाएगा ऐसा हम लोगों का मानना है गौतम की इस कामयाबी से ईस्ट जनों एवं परिवारजनों ने खुशियां मनाई और उज्जवल भविष्य की कामना की।लगातार लोग बधाई देने गौतम के घर आ रहे हैं।
Author Profile

Latest entries
अन्य2023.11.26बिलासपुर। साई धाम सरकंडा निवासी गिरजा प्रताप सिंह गौर का निधन।
बिलासपुर2023.10.10छत्तीसगढ़ में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी निषाद पार्टी
अंतरराष्ट्रीय2023.09.22वीडियो में देखिए लाइव रिपोर्टिंग के दौरान महिला रिपोर्टर के साथ युवक की अश्लील हरकत।
Uncategorized2023.09.19वीडियो में देखिए कैसे एक्सिस बैंक में 6 करोड़ की हुई डकैती
