पत्रकारों को फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। खास तौर पर महिला पत्रकारों के लिए कई बार परिस्थितियां बेहद अजीब हो जाती है। ऐसा ही एक मामला स्पेन के मैड्रिड में लाइव रिपोर्टिंग के दौरान हुआ। एक महिला पत्रकार को गलत तरीके से छूने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
एक स्पेनिश टीवी पत्रकार लाइव रिपोर्टिंग कर रही थी उसी दौरान एक व्यक्ति पीछे से उनके पास आया। उस व्यक्ति ने महिला के शरीर के पिछले हिस्से पर गलत तरीके से हाथ रखकर उससे पूछा कि वह किस चैनल के लिए रिपोर्टिंग करती है। हालांकि महिला पत्रकार ने अपनी रिपोर्टिंग जारी रखी। एंकर इस घटना को देखकर हैरान रह गए, उन्होंने महिला पत्रकार से पूछा, “ईसा, आपको बीच में रोकने के लिए मुझे माफ कर दीजिए…. लेकिन क्या उसने आपके बट को छुआ था?”
महिला पत्रकार ने हां में इसका जवाब दिया। जिसके बाद एंकर ने कहा कि उस शख्स को कैमरे के सामने लेकट आए। एंकर ने कहा, “क्या आप कृपया उस आदमी को मेरे सामने रख सकती हैं। इस बेवकूफ आदमी को मेरे सामने रखो।” इसके बाद रिपोर्टर ने उस व्यक्ति से कहा कि आप पूछना चाहते हैं कि हम किस चैनल से हैं? आपने मेरे बट को छुआ? मैं एक लाइव शो कर रही हूं और काम कर रही हूं।
उस व्यक्ति ने इससे इंकार किया और अबकी बार वह उसके बालों को छूते चला गया। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। मैड्रिड पुलिस ने ऑन एयर लाइव रिपोर्टिंग के दौरान एक महिला पत्रकार का यौन उत्पीड़न के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में टीवी चैनल ने भी बयान जारी किया है और कहा है कि वह किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या आक्रामकता को अस्वीकार करता है। और रिपोर्टर के लिए अपना समर्थन व्यक्त करता है।
Author Profile

Latest entries
अन्य2023.11.26बिलासपुर। साई धाम सरकंडा निवासी गिरजा प्रताप सिंह गौर का निधन।
बिलासपुर2023.10.10छत्तीसगढ़ में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी निषाद पार्टी
अंतरराष्ट्रीय2023.09.22वीडियो में देखिए लाइव रिपोर्टिंग के दौरान महिला रिपोर्टर के साथ युवक की अश्लील हरकत।
Uncategorized2023.09.19वीडियो में देखिए कैसे एक्सिस बैंक में 6 करोड़ की हुई डकैती
