
बिलासपुर के रेलवे परिक्षेत्र के श्री मंदिर से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बाजे-गाजे सहित। राधा कृष्ण। शंकर पार्वती। हनुमान जी की झांकी के साथ हर्षोल्लास के साथ निकली। रथ को खींचने के लिए दर्शनार्थियों में होड़ मची हुई थी।जहां से भी रथ यात्रा गुजरी। उनका जगह- जगह भव्य रुप से स्वागत किया गया। महाप्रभु भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा रेलवे परिक्षेत्र के श्री मंदिर से बाजे गाजे और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। इससे पहले छेरापहरा की रस्म अदायगी के बाद उनके प्रतीक चिन्ह सुदर्शन को लाया गया। इसके बाद क्रम से सुभद्रा बलभद्र तथा भगवान जगन्नाथ के श्री विग्रह को रथ पर आरूढ़ कराया गया।रथ को खींचने के लिए एक सौ 8 फीट की रस्सी को खींचने के लिए सैकड़ों की संख्या में भक्त उपस्थित थे। इनमें महिला भी बड़ी संख्या में शामिल थी। भगवान जगन्नाथ का रथ रेलवे परिक्षेत्र तथा प्रमुख मार्ग से गुजरा। इसके बाद मौसी मां के घर उड़िया स्कूल परिसर में पहुंची। भगवान की अगवानी के लिए उड़ीसा से मृदंग बजाने वाले नर्तक दल को बुलाया गया था।
इस संबंध में रथ समिति ने बताया। कि भगवान् श्री जगन्नाथ पिछले 15 दिनों से बीमार थे।और आज वे स्वस्थ होकर अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए मंदिर से बाहर निक्ले है! पिछले दो सालों से कोरोना संक्रमण के चलते रथ यात्रा भव्य रूप से नहीं मनाया जा रहा था। किन्तु इस बार रथ यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग देश – प्रदेश के अलावा बिलासपुर संभाग से लोग शामिल होने पहुंचे है! उनकी श्रद्धा और आस्था देखते ही बन रही है! उन्होंने बताया कि रथ यात्रा की रस्सी को खींचने से इंसान के पाप धुल जाते है और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है! लिहाजा भगवान् का दर्शन करने और आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे है! रथ यात्रा के साथ भगवान् जगन्नाथ का पर्व शुरू हुआ है, आगामी 9 दिनों तक मंदिर में विशेष पूजा अर्चना और परिसर में मेला समेत अन्य रस्मों की अदायगी की जाएगी!
Author Profile

Latest entries
अन्य2023.11.26बिलासपुर। साई धाम सरकंडा निवासी गिरजा प्रताप सिंह गौर का निधन।
बिलासपुर2023.10.10छत्तीसगढ़ में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी निषाद पार्टी
अंतरराष्ट्रीय2023.09.22वीडियो में देखिए लाइव रिपोर्टिंग के दौरान महिला रिपोर्टर के साथ युवक की अश्लील हरकत।
Uncategorized2023.09.19वीडियो में देखिए कैसे एक्सिस बैंक में 6 करोड़ की हुई डकैती
