महेंद्र गोंड की रिपोर्ट
बाहर निकला तो जल रही थी कार
रात करीब 9.30 बजे सुमित बाहर निकला तो लोगों की भीड़ लगी थी। उसकी कार जल रही थी। आसपास के लोगों ने इस घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। जब तक दमकल मौके पर पहुंची। तब तक कार जलकर खाक हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शिकायत पर आगजनी का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
शरारत या फिर दुश्मनी में लगाई आग
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बदमाशों ने खड़ी कार में आग लगा दी, जिससे गाड़ी जलकर खाक हो गई। अंदर रखे 10 हजार रुपए कैश, मोबाइल और दस्तावेज भी जल गए। ट्रांसपोर्टर युवक जन्माष्टमी पर पूजा कर रहा था। इस दौरान उसकी कार घर के सामने खड़ी थी। तभी किसी ने उसमें आग लगा दी।अशोक नगर निवासी ट्रांसपोर्टर सुमित यादव बीते शुक्रवार की रात परिवार के साथ जन्माष्टमी पर कुदुदंड में रहने वाले रिलेटिव के यहां गया था। उसने कार को उनके घर के सामने खड़ी कर दी थी। सुमित और उसके परिवार वाले अंदर पूजा पाठ में व्यस्त थे। तभी घर के बाहर कुछ जलती चीज दिखाई दी।
पुलिस की पूछताछ में सुमित ने बताया कि उसकी कार में आसपास के बदमाश लोगों ने शरारत कर आग लगाई होगी। या फिर दुश्मनी के चलते कार में आगजनी की गई होगी। पुलिस केस दर्ज करने के बाद घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज देख रही है। ताकि, बदमाशों की पहचान की जा सके।
Author Profile

Latest entries
अन्य2023.11.26बिलासपुर। साई धाम सरकंडा निवासी गिरजा प्रताप सिंह गौर का निधन।
बिलासपुर2023.10.10छत्तीसगढ़ में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी निषाद पार्टी
अंतरराष्ट्रीय2023.09.22वीडियो में देखिए लाइव रिपोर्टिंग के दौरान महिला रिपोर्टर के साथ युवक की अश्लील हरकत।
Uncategorized2023.09.19वीडियो में देखिए कैसे एक्सिस बैंक में 6 करोड़ की हुई डकैती
