
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अब्दुल वहाब खान ने बताया है कि राज्य अधिवक्ता संघ छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न अधिवक्ता संघो के संयुक्त आवाहन पर अधिवक्ताओं का महा धरना प्रदर्शन एवं सभा 15 सितंबर 2023 को प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक जंतर मंतर दिल्ली में होगा जिसमें भाग लेने के लिए अधिवक्ता गण दोपहर 1:00 बजे ट्रेन की स्पेशल बोगी से दिल्ली रवाना होंगे।


जिसमें छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के सदस्य अधिवक्ताओं के साथ-साथ जिलाअधिवक्ता संघ मुंगेली जिला अधिवक्ता संघ खरसिया जिला अधिवक्ता संघ जगदलपुर जिला अधिवक्ता संघ कोरबा जिला अधिवक्ता संघ कोरिया मनेंद्रगढ़ सारंगढ़ खरसिया चंपा कोटा अधिवक्ता संघ पलारी गौरेला पेंड्रा मरवाही अधिवक्ता संघ मरवाही अधिवक्ता संघ भाटापारा अधिवक्ता संघ पाली अधिवक्ता संघ धरमजयगढ अधिवक्ता संघ जशपुर अधिवक्ता संघ प्रतापगढ़ अधिवक्ता संघ कुनकुरी अधिवक्ता संघ जशपुर अधिवक्ता संघ भानुप्रतापपुर अधिवक्ता संघ अकलतरा अधिवक्ता संघ जांजगीर चांपा अधिवक्ता संघ कुनकुरी अधिवक्ता संघ जशपुर नगर अधिवक्ता संघ डोंगररगढ अधिवक्ता संघ सीतापुर अधिवक्ता संघ चिरमिरी सीतापुर आदि अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधि धरना प्रदर्शन में भाग लेने के लिए दिल्ली प्रस्थान करेंगे ।

उपरोक्त जानकारी छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अब्दुल वहाब खान ने दी है। छत्तीसगढ़ राज्य के अधिवक्ता गण 15 सितंबर को धरनाप्रदर्शन कर अपनी मांग एडवोकेट प्रोटेक्शन लागू करने मृत्यु दावा राशि 10 लाख रुपए करने वकीलों का सामूहिक जीवन बीमा करने के साथ ही साथ केंद्रीय एवं राज्यों के विभिन्न आयोगो मंडलो में अध्यक्ष व सदस्य के पद पर अधिवक्ताओं की नियुक्ति किए जाने सहित अधिवक्ताओं को देश के चुनिंदा अस्पतालों में निशुल्क चिकित्सा सुविधा दिलाने की मांग को लेकर राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार से अपनी मांगे रखेंगे एवं 15 सितंबर को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति एवं केंद्रीय कानून मंत्री को वकीलों के द्वारा ज्ञापन भी सौंपा जाएगा साथ ही राहुल गांधी को भी उक्त मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
अन्य2023.11.26बिलासपुर। साई धाम सरकंडा निवासी गिरजा प्रताप सिंह गौर का निधन।
बिलासपुर2023.10.10छत्तीसगढ़ में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी निषाद पार्टी
अंतरराष्ट्रीय2023.09.22वीडियो में देखिए लाइव रिपोर्टिंग के दौरान महिला रिपोर्टर के साथ युवक की अश्लील हरकत।
Uncategorized2023.09.19वीडियो में देखिए कैसे एक्सिस बैंक में 6 करोड़ की हुई डकैती
