18 जुलाई 2022 को रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वींस का होटल शिवा इन में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ ।जिसमे मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर शशांक रस्तोगी।और विशेष अतिथि असिस्टेंट गवर्नर योगेश बेरीवाल,फर्स्ट लेडी विशाखा रस्तोगी, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अमित जयसवाल उपस्थित थे।

अतिथियों द्वारा नवनिर्वाचित प्रेसिडेंट वंदना सिंह,सेक्रेटेरी रश्मि जैन। ट्रेसरेर सीमा ठाकुर को शपथ ग्रहण कराया गया । बोर्ड ऑफ मेंबर्स की घोषणा के साथ नए सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई । नई अध्यक्ष वंदना सिंह ने वादा किया की वह अपने सत्र भर के नए प्रोजेक्ट्स पर अपनी पूरी टीम के सहयोग से सक्रिय रूप से काम करती रहेंगी।

नव अध्यक्ष का दायित्व संभालते ही रोटरी क्लब आफ बिलासपुर क्वींस के द्वारा 2 जुलाई को रक्तदान शिविर लगवाया गया जिसमें 53 लोगों ने रक्तदान किया।रोटरी क्वींस के इस रक्तदान शिविर कार्यक्रम को पूर्णतः सफल बनाने हेतु क्लब की अध्यक्ष वंदना सिंह ने भी रक्तदान कर लोगों को उत्साहित किया। नए अध्यक्ष बनने के बाद क्लब को निरंतर प्रगति करने एवं सफलता की कामना की गई। तथा आम लोगों की भलाई के कार्य करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में असिस्टेंट गवर्नर ने रोटरी क्वींस की प्रशंसा करते हुए आगे के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्य अतिथि शशांक रस्तोगी ने रोटरी क्वींस को ग्लोबल ग्रांट हेतु कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

रोटरी क्वींस ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह दिया। साथ ही एक बच्ची की नर्सिंग की पढ़ाई के लिए। तथा दो बच्चों को साल भर की पढ़ाई के लिए सहायता राशि प्रदान किया।
अपने शपथ ग्रहण समारोह मे रोटरी क्वींस ने न्यू डे बैंड को भी प्रमोट किया। जिन्होंने अपनी सुंदर प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया।

इस पूरे कार्यक्रम में रोटेरीयन प्रेरणा सुराना, शिल्पी चौधरी, रुचिका कौर ,संगीता चोपड़ा ,नेहा गोविंदानी , डा. प्रकृति वर्मा ,स्वाति श्रीवास्तव और चंदन चोपड़ा का पूर्ण सहयोग रहा । रोटेरीयन रिंकी गांधी ,भारती सलूंके ,मनजीत सिग, हरलीन कौर, आँचल अगिचा। संगीता सिंह। डॉ अंतरा चंद्राकर ,रिंकी उपवेज़ा ,रेनू अग्रवाल ,भावना चोपड़ा ,अलका अग्रवाल कार्यक्रम में उपस्थित रहें।
Author Profile

Latest entries
अन्य2023.11.26बिलासपुर। साई धाम सरकंडा निवासी गिरजा प्रताप सिंह गौर का निधन।
बिलासपुर2023.10.10छत्तीसगढ़ में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी निषाद पार्टी
अंतरराष्ट्रीय2023.09.22वीडियो में देखिए लाइव रिपोर्टिंग के दौरान महिला रिपोर्टर के साथ युवक की अश्लील हरकत।
Uncategorized2023.09.19वीडियो में देखिए कैसे एक्सिस बैंक में 6 करोड़ की हुई डकैती
