रोटरी क्लब क्रॉउन बिलासपुर द्वारा जेल में महिला बहनों के लिए राखी प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। रक्षाबंधन पर जब बहन अपने भाइयों को राखी बांधेगी वह जेल में बनी हुई होगी । जेल प्रशासन इन राखियां को भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए देगा।

जेल में बंद 200 बहनों ने राखी बनाने की विधि सीखी और अपने हाथ से ही बनी राखी अपने भाइयों को पहनने की बात कही। बहने राखी बनाकर बहुत खुश हुई और एक क्षण के लिए भावुक हो गई।

रोटरी क्लब क्रॉउन बिलासपुर के सदस्यों द्वारा प्रशिक्षण देने पर बहुत खुशी हुई। कहा कि उनके साथ कुछ वक्त बिताया और उनके मन की कुछ बातें जान पाए। इस संसार में कोई जानबूझकर मुजरिम नहीं बनता और जानबूझकर जुर्म नहीं करता लेकिन परिस्थितियां ही कुछ ऐसी हो जाती हैं की बहुत कुछ अनु घटित हो जाता है लेकिन फिर भी हर परिस्थिति में इंसान को धैर्य रखना चाहिए। बहुत सी बातें उन्होंने शेयर की उनकी बातें सुनकर ऐसा लगा की जीवन में कुछ भी कभी भी किसी के साथ घटित हो सकता है।
Author Profile

Latest entries
अन्य2023.11.26बिलासपुर। साई धाम सरकंडा निवासी गिरजा प्रताप सिंह गौर का निधन।
बिलासपुर2023.10.10छत्तीसगढ़ में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी निषाद पार्टी
अंतरराष्ट्रीय2023.09.22वीडियो में देखिए लाइव रिपोर्टिंग के दौरान महिला रिपोर्टर के साथ युवक की अश्लील हरकत।
Uncategorized2023.09.19वीडियो में देखिए कैसे एक्सिस बैंक में 6 करोड़ की हुई डकैती
