छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चार साल के मासूम बच्चे की हत्या करने के आरोपी पिता को पुलिस ने 5 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पिता रूपी दरिंदे अपने ही मासूम बेटे के साथ पहले अप्राकृतिक कृत्य किया फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी पुष्टि की जा सकती है। इसके बाद बच्चे के गायब होने की झूठी कहानी भी बना दी। इधर वारदात के बाद देर रात उसने शव को गली में ले जाकर फेंक दिया। पुलिस के पकड़े जाने के बाद उसने अपराध कबूल कर लिया है।
https://youtu.be/6PZLjTqrLIk
बता दें कि जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर निवासी मदनलाल सूर्यवंशी पेशे से पेंटिंग का काम करता है। शुक्रवार की शाम उसका चार साल का बेटा शौर्य उर्फ दिव्यांशु सूर्यवंशी घर से खेलने के लिए निकला था। गांव के गुड़ी के पास खेलते-खेलते वह गायब हो गया। शाम पांच बजे परिजन उसे बुलाने के लिए गए, तब वहां कोई नहीं था। उसके साथ खेल रहे बच्चे भी अपने-अपने घर चले गए थे। परिजन इधर-उधर बच्चे की तलाश करते रहे। लेकिन, देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला। इससे घबराए परिजन रात भर उसकी तलाश में जुटे रहे। पुलिस की शुरूआती पूछताछ में वह शराब के नशे में होने और होश नहीं होने का बहाना बनाते रहा। इधर, उसकी पत्नी ने पति की दरिंदगी की कहानी बताई। उसने पुलिस को बताया कि पति मदनलाल सूर्यवंशी उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। मना करने पर वह चरित्र पर शक करता था। उसकी हरकतों से तंग आकर वह उसके पास जाने से डरती थी। बीते शुक्रवार को भी वह मायके से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए लेकर आया था। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और वह अपने मायके वापस चली गई। इधर, आरोपी पिता मदन ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह शराब के नशे में था। वह शाम 5 से 6 बजे के बीच बच्चे को लेकर अपने घर आया और उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया, जिसके बाद बच्चा रोने लगा। इसी दौरान कातिल पिता ने अपने बेटे शौर्य के सिर को टेबल पर जोर-जोर से पटका और फिर उसका गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। फिर उसने शव को बेड के नीचे छिपा दिया और बच्चे के गायब होने की अफवाह फैला दी। इसके बाद परिजन उसकी तलाश करते रहे। देर रात करीब 12 बजे उसने बच्चे की लाश को घर से बाहर गली में ले जाकर फेंक दिया। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि मदनलाल अपनी पत्नी की चरित्र पर शक करता है, जिसके कारण वह अपनी पत्नी से विवाद कर आए दिन मारपीट करता था। महज 5 घंटे में इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में बिलासपुर पुलिस कामयाब हुई। घटना होने के बाद बिलासपुर पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर। एडिशनल एसपी ग्रामीण रोहित झा। एवं सीएसपी स्नेहिल साहू। सहित सीपत थाना प्रभारी घटनास्थल पर मौजूद रहकर इस अंधी कत्ल की गुत्थी को महज 5 घंटे में सॉल्व करने में कामयाबी हासिल की।